Tranding
Fri, 27 Feb 2026 06:52 AM

पाटीदारी जमीनी विवाद में, एक बालक की मौत, कई हुए घायल,प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

पाटीदारों के बीच जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, नित्यदिन इस तरह की घटना सुनने और देखने को मिल रही है,इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि एक पाटीदार ने जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पाटीदार पर हमला कर दिया, मारपीट हो गई,जिसमें एक 12 वर्षीय बालक गुलशन कुमार की मृत्यु हो गई,और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं,जिनका इलाज स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार को हवाले कर दिया है ।

थाना अध्यक्ष,संजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक का नाम गुलशन कुमार, उसकी उम्र 12 साल की थी, घटना नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के निवासी, ऋषिकेश मुखिया के बेटा था। मामले को लेकर आगे बताया कि ऋषिकेश मुखिया और काशी मुखिया के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है,अचानक से विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई,इसमें गुलशन कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, आधा दर्जन से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में अशोक मुखिया के पुत्र मनोज कुमार ने बताया है कि वह उसका चाचा और चचेरा भाई गुलशन बाइक पर बाजार से इधर लौटा था, इस दौरान पहले से आए विनय राय, राजन राय, नारद राय, रामचंद्र राय सहित आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया,इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, गुलशन कुमार की मृत्यु हो गई..

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap