Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:51 PM

बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत मुजौना गांव में 10 बीघा गेहूं की फसल विद्युत शार्ट सर्किट से जलकर खाक..

विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया।

स्थानीय तहसील अंतर्गत मुजौना गांव में विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से अचानक गेहूं की फसल में आग लग जाने से आधा दर्जन किसानों के 10 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम केवल राख ही बुझा सकी जिससे आग को और आगे बढ़ने से रोका जा सका।

बेल्थरा रोड तहसील के मुजौना गांव में आज बुधवार की दोपहर लगी आग में तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया और देखते-देखते 10 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के अथक परिश्रम से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई परंतु फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

अगलगी कि इस घटना में मुजौना गांव के गोपाल सिंह, बलदाऊ शर्मा, महेंद्र सिंह, सुनील, प्रभुनाथ, सुमेर और पड़ोसी गांव चंदन पट्टी गांव निवासी नंदू एवं हरिश्चंद्र की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। घटना का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

स्थानीय लेखपाल और विद्युत विभाग किसानों के अगलगी से हुए नुकसान में जुट गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap