Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

सड़क दुर्घटना में घायल पीपल पार्टी पुल के पास हुई घटना में इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई मृतक के पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी अयोध्या मुखिया के 26 साल के पुत्र बगड़ मुखिया के रूप में की गई है थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है जानकारी मिलती कार्रवाई की जाएगी। वही आसानी लोगों ने संवाददाता को बताया कि देर शाम बगड़ मुखिया दुकान बनाकर घर लौट रहा था इस दौरान परिपथ पार्टी चौक के पास विपरीत दिशा से आगे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेतिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता, अयोध्या मुखिया ने संवाददाता को बताया कि 10 माह पहले बागड़ मुखिया की शादी हुई थी,उसकी पत्नी गर्भवती थी,उसेअस्पताल में भर्ती कराया गया था,आज उसने बेटे को जन्म दिया है,उन्होंने आगे बताया कि घटना की सारी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है,और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap