Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:32 PM
खेल / Sep 04, 2025

इंदौर के मास्टर सईद आलम को वाराणसी में मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

इंदौर, मध्य प्रदेश।

थाई बॉक्सिंग इंडिया फेडरेशन द्वारा अनंता कन्वेंशन, आशापुर, वाराणसी ,उत्तर प्रदेश में देश के प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ ग्रैंड मास्टर सईद आलम को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में दिए गए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समारोह में प्रदान किया गया।

थाई बॉक्सिंग इंडिया फेडरेशन के फाउंडर पी. वाय. अतर और जनरल सेक्रेटरी सैय्यद इमरान हुसैन के उपस्तिथि में मास्टर सईद आलम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, मुख्य अतिथि माननीय दया शंकर मिश्र (स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा प्रदान किया गया।

ग्रैंड मास्टर सईद आलम ने पिछले चार दशकों से देशभर में हज़ारों विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर आत्मविश्वास, अनुशासन और सुरक्षा के मूल्यों को बढ़ावा दिया है। राष्ट्र के युवाओं को सशक्त बनाने में उनके अथक प्रयासों और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap