Tranding
Wed, 17 Jun 2026 02:11 PM

गैर संचारी रोग से संबंधित विषय पर एएनएम एवं आशा को प्रशिक्षण..

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया गैर संचारी रोग से संबंधित विषय को लेकर शनिवार से अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। पीएचसी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबधक पवन कुमार ने बताया की बीपी शुगर टीवी कैंसर आदि रोगों के पहचान एवं लक्षण की जानकारी आशा फैसिलिटेटर एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को दी जा रही है। इस रोग के लक्षण वाले मरीज को अस्पताल तक पहुंचने के लिए जागरूक करेंगे। इसके लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी महिला पुरुष को स्वास्थ्य उपकेंद्र कर जांच करना है। प्रशिक्षक मनोज कुमार मिश्रा एवं प्रीति सिन्हा ने बताया कि तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में प्रत्येक दिन 34 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस प्रकार 111 कार्यकर्ताओं को को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाना एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था है। प्रबंधक ने कहा कि अस्पताल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह के मार्ग निर्देशन में प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap