Sat, 13 Jun 2026 06:06 AM

जिला नियोजनालय के प्रांगण में हुआ जॉब कैम्प का आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन हुआ।पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त की। सभों ने अपना आवेदन/बायोडाटा जमा किया।इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन हुआ।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज के संवाददाता को बताया गया कि जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प,रोजगार सह मार्गदर्शन मेला काआयोजन, जिला नियोजनालय,बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प काआयोजन हुआ। संवाददाता को पता चला है कि क्यूवैन स्कील एमपावरमेन्ट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रेनर, सेन्टर मैनेजर,काउंसलर, मोबलाईजर,सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक 07अभ्यर्थियों का चयन हुआ।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह बेहतर मानदेय दी जायेगी। कार्यक्षेत्र जिला में ही रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap