Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:04 AM

आरोग्य भारती जिला दतिया के तत्वावधान में समीक्षा एवं कार्ययोजना निर्माण बैठक सम्पन्न।

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

आरोग्य भारती मध्यभारत प्रांत के निर्देशन में जिला इकाई

आरोग्य भारती जिला दतिया के तत्वावधान में समीक्षा एवं कार्ययोजना निर्माण बैठक का आयोजन शारदा हाईस्कूल में किया गया।

आयोजित बैठक की अध्यक्षता श्री हरिहर समाधिया जिलाध्यक्ष आरोग्य भारती ने करते हुए योग शिविर व स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही। जिला इकाई सचिव रामजीशरण राय द्वारा विगत कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समीक्षा की गई साथही आगामी कार्यक्रमों के बारे में प्रस्तुतीकरण किया। 

इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, वरिष्ठ साथी श्री अशोक श्रीवास्तव, पं. बलराम शास्त्री योग आयोग, श्री राजेश कतरौलिया स्काउट गाइड, श्री देवेंद्र सिंह कुशवाह नवांकुर संस्था आदि ने विगत महीनों में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की।  

आयोजित बैठक में आगामी कार्ययोजना में विद्यालय स्तरीय प्रबोधन, औषधि पौधारोपण जागरूकता, मातृशक्ति स्वास्थ्य जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर आयोजन के साथही 10 मार्च को आयोजित होने वाले अशोकनगर में प्रांत स्तरीय वर्ग में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों के नाम पर चर्चा हुई। 

बैठक के समापन पर देवेंद्र कुशवाह द्वारा उपस्थित सभी कार्यकारिणी साथ सदस्यों व पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी रामजीशरण राय सचिव, आरोग्य भारती जिला दतिया ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap