Tranding
Sat, 30 May 2026 06:36 AM

थाना रेवती पुलिस द्वारा तीन वारण्टी को किया गया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है।

बलिया पुलिया के बयान के अनुसार वारण्टियों के विरुद्ध चल रहे अभियान में थाना रेवती पुलिस द्वारा तीन वारण्टियों जयप्रकाश तिवारी पुत्र सन्त विलास तिवारी निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती बलिया उम्र 45 वर्ष , पिन्टू वर्मा पुत्र रघुवर वर्मा निवासी श्रीनगर थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष, उमेश वर्मा पुत्र रघुवर वर्मा निवासी श्रीनगर थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 38 वर्ष को उनके घर व मिलने वाले सम्भावित स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap