Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:54 AM
राजनीति / Feb 25, 2024

अर्पित त्रिवेदी युवजन सभा के अध्यक्ष हुए घोषित सपा कार्यालय में स्वागत।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा अर्पित त्रिवेदी को समाजवादी युवजन सभा का महानगर अध्यक्ष का कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोनीत करने के उपरांत प्रथम नगर कार्यालय नवीन मार्केट प्रथम आगमन पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में महानगर संगठन द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया स्वागत स्वागत समारोह का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।

स्वागत समारोह में नव मनोनीत युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी को नगर संगठन द्वारा पगड़ी व माला पहनकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के युवाओं में बढ़ता जोश देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा क्योंकि युवा ही देश का भविष्य होता है और आज सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा युवा व नौजवान इस सरकार से परेशान है इस सरकार में युवाओं व पढ़े-लिखी नौजवानों के लिए रोजगार के सभी अवसर समाप्त कर दिए हैं आज देश का पढ़ा लिखा नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर भटक रहा है लेकिन उनका रोजगार नहीं मिल पा रहा है! स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मिंटू यादव, उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला, नीलम रोमिला सिंह, जावेद जमील दीपा यादव, श्रीवास्तव सुनील यादव गोली ठाकुर मनोज तिवारी अनिल झा सत्यम यादव सोनू यादव दीपक यादव अभय मिश्रा राम जी सविता लोग मौजूद रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
164

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap