Tranding
Mon, 13 Apr 2026 12:36 PM

पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।

मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार जी के प्रेरणा स्वरूप व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर लखनऊ मंडल के मार्गदर्शन में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु समारोह हुआ। का आयोजन किया गया और पौधे लगाए गए जिसमें स्टेशन परिसर पर कार्य करने वाले समस्त विभागों के कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों ने सहयोग किया स्वास्थ्य निरीक्षक खलीलाबाद बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रियों, रेल कर्मचारीयो , वेंडर्स आदि लोगो को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकलीं गई जिसमें "पेड़ लगावो- जीवन बचाओ" " जल संचय " "प्राकृतिक स्रोतों का दोहन न करने " का उद्घोष किया गया रीसाइकल ,रिड्यूस और रियूज के बारे में जानकारी दी गई यात्रियों को ग्लोबलवार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद श्री आशीष गौड़ जी ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर की सी ए स बुकिंग श्री रमेश जी भी उपस्थित रहे ।

इसी के साथ पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खल्लास संत कबीर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर जिला प्रचारक राजीव ऩयन, प्रधानाचार्य रमेश राय, ,जिला कार्यवाह महेंद्र, नगर कार्यवाह धर्मेंद्र, नगर प्रचारक प्रवीण, मुक्तिनाथ , रणधीर जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap