पुलिस समकालीनअभियान में दो हत्या आरोपितअभियुक्त सहित 55 हुए गिरफ्तार।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
जिला पुलिस कप्तान,डी अमरकेश के आदेश के आलोक में,जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीनअभियान के अंतर्गत छापेमारी करके दो आर्म्स एक्ट के हत्या के आरोपितअभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया,साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्र से 55 अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया,इसके साथ ही मद्य निषेध विभाग के द्वारा भी छापेमारी करके 22 लीटर देसी शराब,दो बाइक,लोहा के एक बड़ा रड,एक प्लेट बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वाहन जांच अभियान भी चला कर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 1लाख 25 हजार 500 रुपया भी वसूल किये। इंस्पेक्टर ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।