Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:22 PM
धार्मिक / Nov 18, 2023

जिले की ही लंदन निवासी, चंदा झा,छठ करने पहुंच गई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

लोक आस्था का महापर्व छठ करने के लिए विदेश(लंदन) में रहने वाली,जिला के ही सिक्टा प्रखंड के बेहरी बनकटवा की रहने वाली चंदा झा,जो लंदन में रेडियो जॉकी संस्था में काम करती हैं,वह अपने गांव लंदन से चलकर लोक आस्था का महापर्व छठ करने के लिए पहुंच गई हैं।यह पर्व देश तो देश विदेश की रहने वाली भी अपने गांव पहुंचकर छठ पर्व मनाने के लिए उत्सुकता के साथ चली आई है,उनका कहना है कि छठ पर्व मनाने के लिएअपनी जन्म भूमि पर खींचे चले आते हैं।चंदा झा, एक दशक पूर्व में लंदन गई थी,वहां जाकर अच्छा मुकाम हासिल किया,लेकिन छठ के समय आने को रोक नहीं पाई, अपने घर सिक्टा प्रखंड के बेहरा बनकटवा पहुंच ही गई। संवाददाता को उन्होंने बताया कि मैं,चंदा झा लंदन में रेडियो जॉकी का काम करती हैं,साथ ही यहां के बिहारीयों के बीच काफी चर्चित हैं।मिथिला कल्चरल सोसायटी,जो लंदन में बिहारी समुदाय के लोगों को जोड़े रखने का काम करती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap