Sat, 13 Jun 2026 12:40 PM

ईसाई समुदाय द्वारा कन्धादान किया गया।

ईसाई समुदाय ने मामबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाज कल्याण सेवा समिति पंजीकृत के तत्वाधान में कानपुर नगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय लावारिस शवों को ससम्मान कंधा दान अभियान के तहत आज दिनांक 6 जनवरी 2024 से कानपुर नगर में लावारिस शवों को ससम्मान कंधा दान आयोजित किया गया है ।समिति के द्वारा आज ईसाई समुदाय द्वारा कन्धादान किया गया । इस अभियान में ईसाई समुदाय की ओर से बड़ी संख्या में गणमानय जनों ने शिरकत की सभी ने मामबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की । सभी ने एक मत होकर समिति के सचिव धनीराम पैंथर जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान " ना कोई लावारिस पैदा हुआ है ना कोई लावारिस मरेगा। इस मानवतावादी सोच की सराहना की। इंसानियत को जिंदा रखने वाली इस मुहिम से जुड़कर सभी ने तन मन धन हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री पास्टर जितेंद्र सिंह,पास्टर सैमुअल सिंह,पास्टर ए बी सिंह, पास्टर अनिल गिल्बर्ट,पास्टर रवि,पास्टर आई के दास , पादरी हरि सिंह,पादरी सैमुअल कुमार, पादरी भीम सिंह, पादरी प्रदीप सिंह,चेतन मल,भाई अमन कुमार,पादरी राकेश मसीह ,अज्जू पैंथर,शुभम जायसवाल, मोहम्मद अखलाक, आसिफ, मोहम्मद बस्सी , अजगर, मोहम्मद रिजवान , सुरेंद्र पैंथर, उमेश पैंथर जय कठेरिया, रोमी गौतम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap