Tranding
Fri, 29 May 2026 04:31 AM
राजनीति / Dec 29, 2023

सुनील यादव बने सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

युवाओं की आवाज सुनील यादव बने समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव युवा सपा नेता सुनील यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा इमरान ने उनकी गतिशीलता एवं युवाओं की आवाज को पूरी ऊर्जा के साथ उठाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय सचिव मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र जारी किया है। उनकी ताजपोशी पर सपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

इनके मनोनयन पर अरविंद यादव,एस एन गहेरवार,रमेश यादव, के के मिश्रा, विजय यादव, रामकुमर, धीरेन्द्र सिंह,संदीप विश्वकर्मा मो. शमीम, केशव श्रीवास्तव, शाहिद अंसारी, पेरियार कुलदीप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

सुनील यादव ने बताया की युवाओं के साथ जातिगत,आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भेदभाव हो रहा है,जो अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,छात्रों की बेरोजगारी इस समय प्रमुख मुद्दा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
172

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap