Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:09 AM

वीर बाल दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए नाटक।


बेलहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहर कलां में आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र भी शामिल हुए। यहाँ उन्होंने वीर बाल दिवस के मौके पर सिख गुरु गोबिंद सिंह, उनके पुत्रों और पत्नी माता गुजरी को नमन किया। उन्होंने बच्चों क़ो सम्बोधित करते हुए बताया कि 26 दिसंबर वीर बाल दिवस गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत पर मनाया जाता है। वीर बालक पूरे साहस के साथ क्रूर मुगल शासन के खिलाफ खड़े हुए और धर्म परिवर्तन को इनकार करते हुए शहादत को चुना। उनकी ये अतुलनीय वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी तथा नाटक भी प्रस्तुत किए। अभिनन्दन, सत्यम, रिया, शिवानी, हर्षिता आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बाल गोविन्द राय, रामचंद्र विश्वकर्मा, संजय कुमार, दशरथ चौरसिया, मोहम्मद अहमद, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र शुक्ल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap