Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:14 AM

कमिश्नर के आदेश पर अधिवक्ता के हमलावर की तत्काल हुई गिरफ्तारी।

अधिवक्ता के हमलावरों की गिफ्तारी को अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन के वार्ता करने पर कमिश्नर ने तत्काल कराई एक अभियुक्त की गिरफ्तारी।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

अधिवक्ता के हमलावरों की गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर पं रवीन्द्र शर्मा अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार से मिल बताया कि करीब एक माह पूर्व अधिवक्ता राम नवल कुशवाहा पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें सर में गंभीर चोटों के साथ-साथ उनके दो दांत टूट गए थे जूही पुलिस के साधारण दफाओं में रिपोर्ट पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी से वार्ता की तो उनके थाना जूही को धारा 307 लगा गिरफ्तारी के निर्देश के बाद भी अभियुक्तो की गिरफ्तारी नहीं हुई जिस पर रामनवल कुशवाहा द्वारा शताब्दी गेट पर धरना दिया गया जिसमें एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने आकर बार व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो के समक्ष 2 से 3 दिन में हमलावरी की गिरफ्तारी का अश्वाशन दे धरना समाप्त कराया था किंतु दिए समय के बाद भी गिरफ्तारी न होना प्रदेश की योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अंगूठा दिखाना है पुलिस अधिकारियों के निरंतर आश्वासन के बाद भी अभी तक अधिवक्ता के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में रोष है

पूरी बात सुन पुलिस कमिश्नर ने तत्काल जूही पुलिस को अभियुको को गिरफ्तार करने का आदेश दिया । जिसपर करवाही करते हुए जूही पुलिस ने तत्काल एक अभियुक्त जतिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। हमारी मांग है कि अन्य अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

प्रमुख रूप से मधु यादव अभय शर्मा अजय गुप्ता अरविंद दीक्षित नमन गुप्ता राजेश भारतीय इंद्रेश मिश्रा शिवम गंगवार अजय प्रताप सिंह आदि रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap