Tranding
Tue, 02 Jun 2026 11:13 PM

बाइक सवार 2 अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार 5 लाख लूटकर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने प्रॉपर्टीडीलर को गोली मार कर ₹5 लाख लूटकर आसानी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बारे में संवाददाता का पता चला है कि सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक के पास घटी है। घटना की सूचना पर डीएसपी समेत दो थाने की पुलिस पहुंचकर मामले के छानबीन में जुड़ गई है। घायल प्रॉपर्टीडीलर का इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उनका इलाज चल रहा है।सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि घायल प्रॉपर्टीडीलर की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के बकूचिया निवासी,राजन तिवारी के 32 वर्षीय पुत्र, आदित्य तिवारी के रूप में की गई है,उसके पैर पर गोली लगी है।सदर एसडीपीओ वन ने संवाददाता को बताया कि आदित्य प्रॉपर्टीडीलर का काम करता है,पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि शिकारपुर सुबह अपने घर से ₹5 लाख लेकर जोगापट्टी के जमूनिया बाजार जा रहा था, इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर पैसा लूट कर फरार हो गए।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap