Tranding
Tue, 24 Mar 2026 03:44 AM

मधनिषेध विभाग व जिला पुलिस के संयुक्त छापेमारी में 50 लख का शराब जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मधनिषेद्ध विभाग व जिला पुलिस के संयुक्त छापेमारी में, लोरिया बेतिया NH 727 पर कार्रवाई करते हुए 50 लख रुपए की शराब पकड़ी गई। शराब की बड़ी खेप यूपी से बिहार लाई जा रही थी। शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है,जपती में लगभग 399 पेटी में 3570 लीटर शराब जप्त किया गया। पुलिस शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर तस्करी के सिंडिकेट को खंगाल रही है। टूटी फ्रूटी कप के पेटी के अंदर शराब छुपा कर लाई जा रही थी,ताकि पुलिस को इसकी भनक न लगे। इंडिया खबर संवाददाता को पता चला है कि तकरीबन एक हजार के कप के नीचे शराब छुपा कर इस तरह रखा गया था कि पता नहीं चल सके नरकटियागंज एसडीपीओ, जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, इस दौरान भारी मात्रा में शराब पकड़ा गया,गाड़ी पर लगा नंबर डुप्लीकेट नंबर था।शराब को छुपाने के लिए टूटी-फूटी कप की कार्टून रखी गई थी।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap