Tranding
Fri, 29 May 2026 08:40 PM

वाहन टैक्स डिफॉल्टर मालिकों पर 3.12 करोड़ का बकाया, भेजा गया नोटिस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिले के वैसे वाहन मालिकों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है,जिसके जिममें परिवहन विभाग का टैक्स बकाया है। इस कड़ी में अब तक विभाग की ओर से 1506 टैक्स बकायादारों को चिन्हित किया गया है,जिनके जिममें विभाग का 3 करोड़ 12 लाख रुपए बकाया है। संवाददाता को इस बात की जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी के प्रभार में आए वरीय उप समाहर्ता,विपिन कुमार यादव ने टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यवसायिक वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। ऐसे वाहन मालिकों को चिन्हित कर टैक्स जमा करने के लिए उनको नोटिस दी गई है,उन्होंने आगे बताया कि 1506 में मात्र 22 बकायेदारों को ही नोटिस तमिला कराया जा सका है, लेकिन प्रभार देने के बाद से अब तक शेष बच्चे सभी बकायेदारों को नोटिस तामील कराया जा चुका है। इन टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों को 10:10 दिन पर नोटिस भेजा जाएगा,इसके बाद भी अगर र्टेक्स नहीं जमा करते हैं तो नीलाम पत्र वाद दायर किया जाएगा, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि बहुत से वाहन मालिक टैक्स डिफॉल्टर्स परिवहन पदाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए टैक्स जमा करना शुरू कर दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap