Tranding
Fri, 29 May 2026 05:46 AM

विधायक सुरेंद्र मैदानी ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ जाकर बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ से भेंट कर कानपुर में हेलट अस्पताल के अंदर आकस्मिक विभाग एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना जनहित में कराये जाने के सम्बन्ध में माँग पत्र सौंपा।विधायक ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि कानपुर शहर अत्यधिक जाम एवं अत्यधिक वाहनों के आवागमन वाला शहर है। यहाँ चारों तरफ जी.टी. रोड/हाईवे और लिंक रोड हैं।आसपास के 16 से 17 जिलों के गरीब लोग कानपुर के हेलट हॉस्पिटल में ही आकर के अपना इलाज कराते हैं,लाभान्वित होते हैं। शहर में एक भी ट्राॅमा सेन्टर न होने के कारण जब भी कोई अप्रिय घटना होती है तोे पीड़ित को सम्बन्धित उपचार नही मिल पाता है। जिसके कारण कई-कई बार उनकी आकस्मिक मृत्यू हो जाती है। विधायक ने बृजेश पाठक से कहा कि आपसे निवेदन है कि हादसों में गंभीर रूप से घायल हेड इंजुरी, फ्रैक्चर और जले हुए(बर्न पेशेंट) मरीजों तथा अन्य पीड़ितों के लिये तत्काल इलाज की सुविधा मुहिया कराने हेतु कानपुर शहर में एक आकस्मिक विभाग/ट्रॉमा सेंटर की जनहित में अति आवश्यकता है जिस पर उपमुख्य मंत्री ने विधायक को सकारात्मक आश्वत किया और कहा जल्द ही,इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap