Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:18 PM

14 नवंबर बाल दिवस के मौके पर नगर के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बाल दिवस के अवसर पर,

नगर के छावनी स्थित इंटरनेशनलआई०पी०एस० स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री,स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर स्कूल के निदेशक,नुरुल इस्लाम के द्वारा चाचा नेहरू के तैलीय चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनको याद किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राएं एवं शिक्षको ने पुष्पअर्पित कर किए एवं रंग बिरंगा कार्यक्रम, संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य का उत्कृष प्रदर्शन किया।

 छात्राओं ने इस पावन अवसर पर स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित लघु नाटक पेश किया।स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं सीता-राम के वेशभूषा में बेहतरीनअभिनय किया ।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक,नुरुल इस्लाम ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के जनक थे,उन्होंने देश को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाया,वह एक राजनेता ही नहीं देश के बच्चों के चाचा नेहरू भी थे,वह बच्चों से अथाह प्रेम करते थे,साथ ही उन्हें देश काभविष्य की संज्ञा दिया करते थे।इस शुभअवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकाओ ने भी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के प्रतिअपना उदगार प्रकट किया अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका फरीदा बानो ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का शुक्रिया के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap