Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM

समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने 46 लोगों को किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जिला पुलिस कप्तान,डी अमरकेश के निर्देश के आलोक में विभिन्न थाना के पुलिस ने एक समकालीन छापेमारी अभियान चलाकर 46 लोगों को विभिन्न अपराध की घटना में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर शतीश चंद्र माधव ने संवाददाता को बताया कि पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 46 लोगों गिरफ्तार किया गया,जिसमें हत्या के दो अभियुक्त, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारणअधिनियम के तीन अभियुक्त शामिल है। इस दौरान पुलिस ने 33 लीटर देसी शराब,360 ml विदेशी शराब,तीन मोबाइल,एक चाकू तीन मोटरसाइकिल और 28 हजार 950 नगद भी पाया गया।पुलिस ने इन पकड़ाए हुए अपराधियों से पूछताछ करके जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र माधव ने संवाददाता को आगे बताया कि इस छापेमारी के दौरान वाहन जांच भी की गई,इसमें बहुत से ऐसे वाहन चालक को पकड़ा गया,जिनके पास अधिकृत दस्तावेज नहीं थे,कई कमियां पाई गई,तो उनसे 91हजार 500 जूरमाने के रूप में वसूल भी किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap