Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:59 PM

कला जत्था के कलाकारों द्वारा किया गया जन जागरूकता अभियान गांधी व जे.पी. की कर्मभूमि रही है बाराचट्टी :अंटो

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

गांधी जयंती से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती तक जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दर्जनों गांव में कला जत्था के कलाकारों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण समिति, गया के द्वारा किया गया है। इस अभियान में शामिल समिति के संयोजक फादर अंटो ने बताया कि गांधी व जे.पी. के विचारों को फैलाने के उद्देश्य से जिले के बाराचट्टी प्रखंड के जयगीर ,निमियाटांड़, गजरागढ़, शोभ बाजार, कलऊवा कला, पटिऔना, सुरौंधा, लटकूटा, हाहेसाड़ी, धनगाई, कठौतिया, गोसाई पेसरा, दिवानियां, दरबार, शर्मा बाजार, अंबेडकर नगर बाराड़ीह, मनफर ,भागलपुर एवं भलुआचट्टी के बाजारों व कस्बों में कला जत्था के टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बीते 8 से 11 अक्टूबर तक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह इलाका जेपी- गांधी की कर्मभूमि भी रहा है। इस अभियान में शामिल प्रमुख लोगों में समाजसेवी हरेंद्र सिंह भोक्ता, जगत भूषण, बृज रविदास, संगीता देवी, श्याम बिहारी यादव, अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवनाथ पासवान आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap