Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:51 PM

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वायु प्रदूषण पर किशोरों को किया जागरूक।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पी जी कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम द्वारा किशोर किशोरियों को वायु प्रदूषण के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बच्चों को समझाते हुए बताया कि वायु प्रदूषण से हम कैसे बच सकते हैं, जिसमें आपको सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करना चाहिए। धुआ रहित ईधन का प्रयोग करें, अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें ,उद्योगों की अपशिष्ट गैसों को उचित ट्रीटमेंट के उपरांत ही निष्कासित करें , पटाखे कूड़ा पत्तियां पराली ना जलाएं, इस प्रकार वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है। बायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों में आंखों में जलन, श्वसन रोग, त्वचा रोग एवं हृदय रोग महत्वपूर्ण है। वायु प्रदूषण का पर्यावरण पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिसमें ग्लोबल वार्मिंग भवनो का छरण अम्लीय वर्षा कृषि भूमि का छरण जीवो का विलुप्तिकरण इत्यादि प्रमुख है।

वायु प्रदूषण से श्वसन रोग के मरीज हृदय रोग के मरीज 5 वर्ष से छोटे बच्चों गर्भवती महिलाएं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को ज्यादा खतरा बना रहता है। काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बच्चों को मंथली थीम के अनुसार पोषण पर विचार विस्तार से चर्चा किया तथा सही तरह से अपने खान-पान पर ध्यान देने के लिए किशोर किशोरियों को उत्साहित किया।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap