Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:17 AM

गया को राज्य का पर्यटन राजधानी घोषित करे सरकार: कॉंग्रेस

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया।अति प्राचीन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला सूबे की राजधानी पटना के बाद सबसे बड़ा एवं महत्त्वपूर्ण गया जिला को बिहार का पर्यटन राजधानी घोषित कराने की मांग राज्य सरकार से किया है।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोक्ष/ ज्ञान की नगरी भगवान विष्णु,बुद्ध की धरती,पर्यटन के दर्जनों स्थलों से परिपूर्ण, पर्यटन राजधानी बनने के सभी अहर्ताओं को रखने वाला गया जिला को बिहार का पर्यटन राजधानी बनने से गया का और विकास होगा।नेताओं ने कहा कि बिहार से झारखंड के बंटवारे के पूर्व बिहार का ग्रीष्मावकाश राजधानी रांची के तर्ज़ पर बंटवारे के उपरांत अब गया को ही बिहार का दूसरा पर्यटन राजधानी घोषित करना न्यायपूर्ण है।नेताओं ने कहा कि गया मध्य- दक्षिण बिहार का सबसे महत्वपूर्ण जिला है,जहां रेल, सड़क, वायु तीनों का राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय सुविधा के साथ-साथ यहां मेट्रो रेल का काम शुरू हो रहा है।वर्ल्ड क्लास गया रेल्वे जंक्शन, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जीटीरोड, के कारण यहां देश- विदेश के लोग नित्य दिन आते- जाते रहते हैं।

नेताओं ने कहा कि गया जिला बिहार की उच्च शिक्षा का हब है, जहां बिहार का पहला दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आई आई एम, डी आर डी ओ, ओ टी ए , इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सहित प्राचीन मगध विश्वविधालय सहित अनेकों सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान शामिल है।नेताओं ने कहा कि गया को पर्यटन राजधानी घोषित कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी सम्पूर्ण जिला में जन जागरण, हस्ताक्षर अभियान, धरना- प्रदर्शन कर इसे अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
21

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap