Tranding
Mon, 13 Apr 2026 10:57 AM

महिला को शादी का झांसा देकर 20 वर्षों तक यौन शोषण किया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक महिला को शादी का झांसा देकर 20 वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में पीड़ित महिला ने शिकारपुरा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें शिकारपुर थाना क्षेत्र के भेदिहार टोला, धोभहां गांव निवासी,विनय शुक्ला को अभियुक्त बनाया है।

संवाददाता को पता चल रहा है कि आरोपितअभियुक्त पहले से ही शादीशुदा है,पीड़िता की शादी सिकटा गांव में हुई थी, आरोपी बराबर उसके ससुराल आया जाया करता था,जहां उसने मेरे पति से दोस्ती कर ली,और मेरे बारे में गलत आरोप लगाया,जिसके वजह से उसके पति ने उसे छोड़ दिया। पति के छोड़ देते ही, वह मेरे घर आता जाता रहा, शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया,जहां 20 सालों तक यौन शोषण करता रहा, जब शादी के लिए कहती थी तो वह टाल मेटल कर जाता था।पीड़ित महिला ने संवाददाता को बताया कि उसके घर के हिस्से में 12 लाख की जमीन थी,वह जमीन बेचना चाहती थी,विनय शुक्ला उसकी जमीन बेचकर 12 लाख रुपया में से 3:30 लाख रुपया ले लिया,साथ ही उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। रुपया मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।थानाअध्यक्ष रामेश्वर यादव ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,अभियुक्त को पकड़ने की पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है,थानाअध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap