Tranding
Fri, 27 Feb 2026 03:40 AM

मंडल कारा बेतिया में राष्ट्रीय महिलाआयोग सदस्य के द्वारा किया गया निरीक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

राष्ट्रीय महिलाआयोग की सदस्य,ममता कुमारी ने मंडलकारा,बेतिया में निरीक्षण की। वह सीधे महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना,और उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए,इससे महिला बंदियों का हौसला बढ़ा। मंडलकारा के अधीक्षक,अमरजीत सिंह के द्वारा महिला सदस्य को कारा के गेट पर स्वागत किया गया।

वह सीधे महिला बंदियों के वार्ड में पहुंच गई,साथ ही वार्ड में बंद महिला बंदियों से उनसे हालचाल पूछीं,साथ ही उनके समस्याओं को सुना। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध लंबित मामले,उन्हें मिलने वाली सुविधाएं,आदि के बारे में जानकारी हासिल की। महिलाओं के हुनर के बारे में पूछताछ कर उनके हौसला अफजाई की। महिलाओं के साथअच्छा व्यवहार करने की नसीहत भी दी। राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के साथ सीडीपीओ भी मौजूद रही। मौके पर मंडलकारा के अधिकारी भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय महिलाआयोग के महिला सदस्य के द्वारा मंडल कारा बेतिया में महिला बंदियों के बारे में इसी तरह जानकारी लेने से मंडल कारा बेतिया में बंद महिलाओं की जनहित समस्याओं का निराकरण करने में सुविधा मिलेगी,साथ ही उनके साथ हो रहे जुल्म, दुर्व्यवहार,पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर,उनके खाने-पीने,रहने सहने,जीवन यापन करने में किसी तरह की कोई कठिनाई नहींआएगी।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap