Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:58 PM
शिक्षा / Sep 05, 2023

शहर के विभिन्नशैक्षणिक, कोचिंग संस्थाओं में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,विभिन्न शिक्षण संस्थानों,कोचिंग संस्थानों में बड़ी धूमधाम और गर्मजोशी के साथ रंगारंग व भव्य कार्यक्रम के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षकों,अध्यनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर और अपने पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में भाग लेने पर उनकी अच्छी प्रस्तुति,प्रदर्शन पर मंत्रमुग्ध होकर गौरवान्वित भी हुए, छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के नाटक, शैक्षणिकगान,ड्रामा,सामूहिक नृत्य,सामूहिक गान,झांकी, वाद विवाद प्रतियोगिता, शिक्षक दिवस पर परिचर्चा के साथ विभिन्न प्रकार के

कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने,गुरु ब्रह्मा,गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा,गुरु साक्षात परब्रह्म,तस्मै श्री गुरुदेव नमः की गूंज से पूरा माहौल प्रफुल्लित हो गया।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति,प्रखर विचारक एवं महान दार्शनिक, भारत रत्न,डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन भी किया गया।इसके अलावा शिक्षक संस्थानो एवं कोचिंग संस्थानों मेंअध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने वर्ग शिक्षकऔर शिक्षकों को गिफ्ट इत्यादि देकर उनको सम्मानित भी किया,साथ ही साथ शिक्षकों का पैर छूकर उनसेआशीर्वाद भी लिया,गुरु और छात्र/छात्राओं का यह परिपाटी,प्रचलनआदिकाल से चलाआ रहा है,जिसकोआज भी प्रतिष्ठा के साथ निभाया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap