Tranding
Fri, 27 Feb 2026 06:25 AM

प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो हुआ वायरल, लगाई सुरक्षा की गुहार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इसआधुनिक व डिजिटल युग में अब अरेंज मैरिज करने की कोईआवश्यकता नहीं है,सभी युवक व यूवतियांअपनी पसंद की शादी करना,लव मैरिज करना ज्यादा मुनासिब समझ रही है।इसआधुनिक युग में लड़कियों का शादी करना दुनिया का आठवांअजूबा कायम करने जैसा है,क्योंकि लड़की की शादी इस युग में इतनी कठिन,खर्चीला हो गया है कि युवक यूवतियांअरेंज मैरिज छोड़कर,लवमैरिज करने की तैयारी कर रहीं हैं।

इसी क्रम में एक प्रेमी प्रेमिका का वीडियो सामने आया है, 47 सेकंड के वीडियो में प्रेमिकाअपने घर वालों से अपनी शादी करने के बात बोल रही है,साथ ही घर वालों से ससुराल वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं करने कीअपील कर रही है।युवती का कहना है कि मैं इनको भागकर अपने साथ लाई हूं,बहुत प्यार करती हूं,उनके साथ ही जीना मरना है।यूवती वीडियो में प्रेमी के साथ उसके घर वालों के ऊपर खतरा होने के बाद भी करती है,सुरक्षा की गुहार भी लगाते नजर आ रही है। वीडियो में उसका प्रेमी भी दिख रहा है, हालांकि वह कुछ भी नहीं बोल रहा है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, लड़की का नाम निक्की कुमारी,उम्र 22 वर्ष,और लड़के का नाम,राम पूजन कुमार,उम्र 23 वर्ष बताई गई है।संवाददाता को पता चला है कि निक्की कुमारी और राम पूजन कुमार एक ही गांव के रहने वाले हैं,दोनों 18 दिसंबर को घर से भाग गए थे,स्थानीय लोगों के अनुसार,निक्की गौना थाना क्षेत्र के भितिहरवा आश्रम के निवासी है,जबकि रामपूजन भी उसी गांव के रहने वाला है। निक्की के माने तो दोनों के बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था,जब निक्की के घर वाले जब उसके प्रेम प्रसंग के बारे में जान गए तो इससे नाराज होकर निक्की ने18 दिसंबर को घर से भागने का फैसला कर लिया।

इसके बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से पति और ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि दोनों एक ही साथ बी ए पार्ट 3 में टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज में पढ़ाई करते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap