बारिश खत्म होने तक कही भी खुदाई का कार्य न कराया जाय - नगर आयुक्त
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा ग्रीन सिटी में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा बनवाये जा रहे नाला एवम सम्पवेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता श्री शैलेष कुमार, अवर अभियंता श्री राजकुमार एवम सम्बंधित ठेकेदार आदि उपस्थित थे।
नगर आयुक्त द्वारा ग्रीन सिटी में नालों के निरीक्षण में पाया गया कि कई जगह नाले टेढ़े-मेढ़े बने हैं, नालों का एलाइनमेंट सही नही बनाया गया है। जिसपर नगर आयुक्त द्वारा ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि नालों का एलाइनमेंट ठीक कराएं।
ग्रीन सिटी में कई जगह घरों के सामने नाला तो बन गया है किंतु नाले पर स्लैब नही होने से लोगों को घरों में आने जाने में दिक्कत हो रही है। नगर आयुक्त द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि घरों के सामने नाले पर स्लैब की कास्टिंग करवाएं।
ग्रीन सिटी में जगह जगह सड़क किनारे बिजली का पोल होने के कारण वहां पर नाले का निर्माण नही कराया गया है। नगर आयुक्त द्वारा सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि