Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:24 PM
राजनीति / Jul 09, 2023

भाजपा की टिफिन बैठक यूसीसी पर विपक्ष लोगों मे फैला रहा भ्रम।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

महासंपर्क अभियान के तहत रविवार को गोविंद नगर के राम प्रसाद त्रिपाठी धर्मशाला मे जूही मंडल की टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। सबने एक साथ भोजन किया। भोजन के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में भाजपाइयों ने एकजुटता का संदेश दिया।

 भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा की समान नागरिक संहिता आज देश की जरूरत है ।सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से इस पर कई बार विचार करने के लिए कहा है। परंतु विपक्ष अनावश्यक रूप से इस पर अल्पसंख्यकों को भ्रमित कर रहा है। एक देश, एक संविधान ,दो कानून नहीं रह सकते। यूसीसी से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को होगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। इन्हीं के बल पर आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाए हैं और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा जन कल्याण के अनेकों कार्य किए गए जा रहे हैं इसमें पीएम आवास, जन धन योजना, शौचालय योजना, अन्न योजना, नल जल योजना, किसान योजना, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि योजना समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई है। टिफिन बैठक में प्रमुख रूप से गौरव तिवारी, प्रकाश वीर आर्य, विकास दुबे, अजीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हरजिंदर पाल सिंह लांबा, राजेंद्र पाल सिंह जिंद्दी, पार्षद विद्या वर्मा, अनीता दीक्षित आदि रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap