Tranding
Sat, 30 May 2026 03:14 PM
अपराध / Jul 08, 2023

बाइक चोरी करते हुए पकड़ाये दो चोर युवकों को खंभे में बांधकर जमकर हुई पिटाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ 2 युवकों को पकड़कर ग्रामीणों के द्वारा खंभे में बांधकर हाई सूट पिटाई की जा रही थी,जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों चोर युवकों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करके जेल भेज दिया है। वायरल वीडियो जिले के नरकटियागंज नगर के ब्लाक रोड स्थित कुरेशी मोहल्ले का है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि दोनों युवकों को एक खंभे से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है, दोनों चोरों को चीखने चिल्लाने पर भी किसी को रहम नहीं आई है।कुरेशी मोहल्ले की रहने वाले फैजान कुरैशी,उम्र 22 वर्ष,व भोला कुमार,उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है। थानाअध्यक्ष,रामाश्रय प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि बाइक चोरी में धराए दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एकअलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, जिसके लिए वीडियो की जांच की जा रही है,उन्होंने बताया कि कानूनअपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनको कहीं से भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap