Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:27 PM
धार्मिक / Jun 25, 2023

कुर्बानी के जानवरों के क्रय-विक्रय में किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

क़ाज़ी ए शहर हाफ़िज़ मामूर अहमद जामई ने हलीम कालेज में लगने वाली बाज़ार का मुआयना कर समस्याओं को जाना।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

ईदुल अजहा के पेशे नज़र आज क़ाज़ी ए शहर कानपुर हाफिज़ व क़ारी मामूर अहमद जामई ने स्थानीय लोगों के साथ चमनगंज हलीम कालेज ग्राउण्ड स्थिति मवेशी बाज़ार का दौरा करके व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाक़ात करके व्यवस्था का जायज़ा लिया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। विभिन्न ज़ि़लों से कुर्बानी के लिये जानवर लेकर बाज़ार आये व्यापारियों ने अपने लिये अस्थायी रूप से ठहरने-खाने, साफ पीने के पानी, रात में रौशनी के लिए और लाइटें लगाने, बारिश के दौरान सर ढकने के लिये विकल्प उप्लब्ध कराने समेत अन्य परेशानियों के बारे में बताया। इस पर क़ाज़ी ए शहर ने सभी लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हलीम कालेज, जाजमऊ, बाबूपुरवा समेत शहर की तमाम ऐसी बाज़ारों जहां कुर्बानी के जानवरों क्रय-विक्रय किये जाते हैं, वहां आने वाले ग्रामीणों और व्यापारियों की समस्त समस्याएं ज़िला प्रशासन, नगर-निगम, पुलिस विभाग और इलाक़ाई ज़िम्मेदारों की मदद से जल्द हल कराये जायेंगे। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। पूर्व में पुलिस कमिश्नर बी.पी.जोगदण्ड से मुलाक़ात की जा चुकी है, ज़िला प्रशससन और पुलिस की संयुक्त बैठक में भी समस्याओं का निराकरण समय पर कराने की बातें कहीं गईं हैं। कुर्बानी के जानवरों को लाने लेने जाने वाले कुछ व्यापारियों और लोगों को रास्तें में पुलिस के अलावा अराजक तत्वों द्वारा पीछा करके गाड़ियों की चेकिंग और विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किये जाने की सूचनाएं भी हैं। सभी पहलू नज़र में हैं, किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। अवाम बेझिझक बाज़ार जाकर कुर्बानी के लिये जानवर खरीद सकते हैं। मुआयने के दौरान मुहम्मद साद हातिम, हाजी दिलशाद कुरैशी, क़ारी ग़ज़ाली, मुहम्मद शुऐब, मुहम्मद उमर , कारी राशिद, ज़ुबैर अहमद के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap