Sat, 13 Jun 2026 12:37 PM

बच्चों ने किया योग, जाना निराेग रहने का उपाय।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

खलीलाबाद के माडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर लगा। बच्चों ने योग करके निरोग रहने का उपाय जाना। योग, आसन करके बच्चे उत्साहित रहे। 

राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रधानाध्यापक इंदु यादव ने योग कराते हुए कहा कि योग से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि हमारा मन भी स्वस्थ रहता है। योग की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि आज समूचा विश्व अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

योग हमारी प्राचीन विधा है। योग असाध्य रोग दूर करके स्वस्थ, विवेकशील, बुद्धिमान और चिरंजीवी बनने में सहायक है। इसे दैनिक जीवन में अपनाना होगा। दुर्गेश कुमार ने आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इसी क्रम प्राथमिक विद्यालय सरौली सहारूम में रेनू मिश्रा ने योग कराया। खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल में जिला व्यायाम शिक्षक इद्रेश कुमार पांडेय व प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी त्रिपाठी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय डड़वा में प्रधानाध्यापक संध्या तिवारी ने बच्चों को योग कराया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
192

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap