जोनल व सेक्टर प्रभारियों की बैठक में जीत का संकल्प।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी किदवई नगर विधानसभा के जोनल व सेक्टर प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन परमपुरवा में नगर अध्यक्ष फजल महमूद की अध्यक्षता और विधानसभा प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता के संचालन में हुआ।कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,उपाध्यक्ष मो साकिफ और उपाध्यक्ष काले खान का रहा।
नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा की किदवई नगर विधानसभा के हर वार्ड के हर बूथ पर पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है जो बूथ स्तर पर भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराने का काम करेगा।फजल महमूद ने कहा की बूथ प्रभारी फिर पोलिंग प्रभारी और फिर सेक्टर प्रभारी,फिर जोनल प्रभारी और उनके ऊपर मुख्य प्रभारी विधानसभा अभिमन्यु गुप्ता ही विधानसभा का संगठनात्मक ढांचा तैयार करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड अध्यक्ष प्रभारियों का सहयोग करके लोकसभा चुनाव में विधानसभा से जीत सुनिश्चित करेंगे।
संचालन कर रहे विधानसभा के मुख्य प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की इस बार कानपुर में लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी जीतेगी।किदवई नगर के हर वार्ड में भाजपा को कड़ी टक्कर दी जाएगी।लगतार वार्ड बैठकें आयोजित की जाएंगी और भाजपा की पोल खोली जाएगी।भाजपा की नीतियों के कारण आम जन,मजदूर,व्यापारी, छात्र सब परेशान हैं।
विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने मो सलमान को विधानसभा महासचिव,अरुण पांडे,अंकुर गुप्ता,मनीष राजपूत,साकिफ़ कुरैशी,काले खान,रेशू यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया।सभी को नगर अध्यक्ष फजल महमूद और प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता ने मनोनयन पत्र सौंपे।
सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव में विधानसभा से पार्टी की जीत का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष फजल महमूद,प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,नगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव, साकिफ कुरैशी,काले खान, मो सलमान,दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,राज कुमार गुप्ता,मोनिश खान,धीरेंद्र यादव,अंकुर गुप्ता आदि थे।