Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:48 PM

दोन नहर के गहरे पानी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय लौकारिया थाना क्षेत्र के भडछी गांव निवासी,लाल बाबू साह के15 वर्षीय पुत्र,राकेश कुमार की मृत्यु दोन नहर के गहरे पानी में नहाने के क्रम में पैर फिसलने से डूब जाने के उपरांत युवक की मौत हो गई है। नहर में नहा रहे अन्य लोगों ने इसे डूबते हुए देखकर,उसके परिजनों को को सूचना दी।मृतक के परिजन और गांव के लोगों ने मिलकर कुछ दूर गए शव को निकाला,जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएअनुमंडलीयअस्पताल बगहा भेज दिया है।लौकरिया थानाअध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक के डूबकर मरने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,साथ ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap