Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:32 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के लिए जाना जाता है,इस दिन पूरे विश्व में पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण, उपयोगिता,जागरूकता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जिसके माध्यम से लोगों के अंदर पर्यावरण की महत्ता पर जागरूक होने की सलाह दी जाती है।अमेरिका में,5 जून1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया,जिसेआज तक इस पर कार्यक्रमआयोजित किया जाता है,और जाता रहेगा।प्रतिवर्ष इस दिन बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों केअंदर जागृति लाई जाती है,मगर ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितर्थ होती रहती है।पर्यावरण विदों का कहना है कि जब तक सभी स्तर के लोग सच्चे प्रयास नहीं करेंगे तब तक पर्यावरण की रक्षा नहीं हो सकती है,केवल भाषण दे देने से और बड़े-बड़े कार्यक्रमआयोजित करने से इसकी सफलता नहीं मिलेगी, जबतक इसके लिए सभी स्तर के लोग तन मन धन से लगकर इसका प्रयास नहीं करेंगे।इस दिन सरकारी,निजी स्तरों पर भी कार्यक्रमआयोजित किए जाते हैं, मगर जो सफलता मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाती है। पर्यावरण के कुप्रभाव से बचने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम 10 पेड़ अपने अपने क्षेत्र में लगाना होगा,पौधारोपण नहीं करने के कारण ही पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है,इससे हम लोग कई प्रकार के बीमारियों से जूझ रहे हैं,इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस दिवस का थीम है,सॉल्यूशन फॉर प्लास्टिक पॉल्यूशन। प्लास्टिक से बने सामग्रियों के प्रयोग करने से भी पर्यावरण को बहुत बड़ा खतरा पैदा हो रहा है,इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है,जिसके कारण कई तरह की बीमारियां से हम लोग परेशान रह रहे हैं। पर्यावरण संतुलित नहीं रहने से मौसम का मिजाज भी बदल जाता है,इसका सबसे बुरा प्रभाव मौसम पर पड़ता है, जिससे गर्मी,जाड़ा,बरसात के मौसम में स्वभाविक बदलावआता रहता है,पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर,निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से शहर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके कार्यक्रम आयोजित करके,विभिन्न चौक चौराहा, समाहरणालय चौक,तीन लालटेन चौक,सोआ बाबू चौक पर लोगों को मुफ्त में तुलसी,गेंदा,

गुलदाऊदी,नीम,अमरूद, एलोवेरा,कढ़ी पत्ता,औषधि युक्त पौधा का निशुल्क वितरण किया गया,इसके अलावा,आईपीएस स्कूल,छावनी,जिला रेड क्रॉस सोसाइटी भवन,इत्यादि विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap