Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM

पीएनबी में मनाया गया स्थापना दिवस।

- बैंक के पेंशनधारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के सरवां बाजार मे संचालित पंजाब नेशनल बैंक मे 129 वाॅ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार तिवारी,अधिकारी वरूण कुमार सिन्हा, लिपिक संजय कुमार सिंह , अभिषेक रंजन समेत पेंशनधारियों ने संयुक्त रुप से केट काट कर किया। उपस्थित लोगों को शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 1895 में लाहौर के अनारकली बाजार में अपनी प्रथम शाखा से अपना व्यवसाय शुरु किया था। पीएनबी देश का दूसरा सबसे बडा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक शाखा सरवां बाजार के द्वारा ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबन्धक के द्वारा गणमान्य पेन्शनधारियों और खाताधारकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगों मे अधिकारी वरुण कुमार, लिपिक संजय कुमार सिंह, अभिषेक रंजन, आयुष सिन्हा, होरिल प्रसाद, विवेक कुमार सोनी, रामाशंकर सिंह, सुरेश दत त्रिपाठी, सहित सभी सीएसपी के संचालक उपस्थित हुए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap