Tranding
Fri, 29 May 2026 08:42 PM

स्वदेश संस्था व महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का आयोजन।

अभियान के अंतर्गत चयनित ग्रामों में आयोजन श्रृंखला जारी रहेगी- रामजीशरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

सामाजिक स्तर पर जैंडर भेद को समाप्त करने व बेटियों और महिलाओं को अधिकार मुहैया हो सके साथ ही सुरक्षित वातावरण मुहैया हो सके इस उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अरविंद उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में स्वदेश ग्रामोत्थान समिति (नवांकुर संस्था) दतिया के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सतत रूप से किया जा रहा है।

आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में विभाग व संस्था के संयुक्त रूप गठित आयोजक दल द्वारा समुदाय को बेटियों के महत्व एवं उनके सामाजिक विकास, लिंगानुपात संतुलन में योगदान, त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी दी जारही है। साथ ही स्वस्थ समाज में महिला-पुरुष समानता, समता, उनके प्रति सुरक्षा और संरक्षण का वातावरण में निर्मित हो सके। 

अभियान के अंर्तगत इस हेतु विभागीय योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मातृत्व योजनाएं आदि महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।  

अभियान के तहत दतिया जिले के भांडेर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बरका, सालोंन बी, भिटारी, बरका, स्योरा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के ग्रामसभाओं का आयोजन संस्था संचालक रामजी शरण राय के मार्गदर्शन में किया गया।

अभियान के अंतर्गत ग्रामसभाओं में ग्रामीण महिला-पुरुष के साथ ही आयोजक दल अभियान प्रभारी बृजेंद्र कुमार, मोहनी परिहार, नरेन्द्र कुशवाहा, पीयूष राय, अभय दाँगी, अशोक कुमार शाक्य, बलवीर पाँचाल आयुष राय, शिवम बघेल, नरेंद्र कुशवाहा, शिवा राय, उदय दाँगी आदि व विभागीय प्रतिनिधि हेमंत नामदेव, यशदीप राजपूत सम्मिलित रहे।

उक्त जानकारी स्वदेश नवांकुर संस्था के संचालक/ सदस्य डीसीपीसी रामजीशरण राय द्वारा देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले के तीनों विकासखण्ड के चयनित ग्रामों में आयोजन श्रृंखला जारी रहेगी ताकि लिंग आधारित भेदभाव पर रोक लग सके। आयोजन के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
194

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap