Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:22 PM
अपराध / Mar 25, 2023

राजघाट पर फरियादियों की सुनी गई फरियाद।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राजघाट थाने पर आए हुए फरियादियों की सुनी गई फरियाद समस्याओं का किया गया निस्तारण। राजघाट थाने पर समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें फरियादियों की फरियाद सुनी गई, राजस्व विभाग संम्बधित शिकायतें आईं। आए हुए शिकायतें को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थी शनिवार को लगाए जाने वाला थाना दिवस में राजस्व विभाग संम्बधित शिकायतें आई। जिसमें दाखिला खारिज, जमीन की पैमाइस, फर्जी बसियत, बैनामा, चकडोर आदि सम्बधित शिकायतें थाना परिसर में बैठे क्षेत्र के लेखपाल राजस्व की टीम तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। थानाध्यक्ष राजघाट राजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना परिसर में समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें आए हुए शिकायतो को राजस्व टीम के साथ मौके पर निस्तारण हेतु भेजा गया फरियादियों से वार्ता कर जल्द समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लेखपाल राजस्व विभाग टीम मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap