Tranding
Thu, 16 Apr 2026 01:58 AM

कार सवार ने दरवाजे पर बैठी वृद्ध महिला को मारी ठोकर,घटना स्थल पर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बेतिया मोतिहारी मुख्य पथ एनएच 727 पर माधवपुर वार्ड नंबर 4 में अपने दरवाजे पर बैठी एक वृद्ध महिला को एक अज्ञात कार चालक ने रौंदते हुए फरार हो गया,जिसके कारण वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड नंबर 4 निवासी,स्वर्गीय चौखट साह के 60 वर्षीय पत्नी, रामकली देवी के रूप में की गई है। घटनास्थल पर मिले 1 नंबर प्लेट के आधार पर कार मालिक की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाअध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटनास्थल पर एक नंबर प्लेट मिली हुई है,जिसके आधार पर कार मालिक की तलाश की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap