Tranding
Wed, 10 Jun 2026 03:28 PM
अपराध / Mar 04, 2023

भागने के क्रम में वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त ,17 कार्टून विदेशी शराब जप्त।

ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी

गया, बिहार।

होली के त्यौहार को लेकर शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।वहीं स्थानीय उत्पाद विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हैं।इसी क्रम में आज अहले सुबह जिले के डेल्हा थाना के निकट से शराब नदी एक चार पहिया वाहन भागने के क्रम में पुलिस को देखकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर से 17 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया गया है। कुल 372 बोतलों में बंद शराब की मात्रा 153 लीटर बताई गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव का रहने वाला अमरेश कुमार तथा हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा गांव का रहने वाला महेंद्र कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत उक्त शराब बरामद की गई है ।अभियान में शामिल टीम में विभाग के सहायक अवर निरीक्षक शमशाद हुसैन ,नवल किशोर कुमार समेत गृह रक्षा वाहिनी व उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap