Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:41 PM

लड़की का वीडियो वायरल कर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक लड़की का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करके विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की का फोटो वायरल करने के मामले में लड़की के पिता ने पुलिस कोआवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाअध्यक्ष, अवनीश कूमार ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित लड़की के पिता केआवेदन पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित के पिता ने रामनगर नेपाली टोला के विनय कुमार को आरोपित किया है।विनय ने उनकी लड़की की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करअश्लील तस्वीर बना उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल किया है।आवेदन में लड़की के पिता ने पुलिस को यह भी बताया है कि पढ़ाई के दौरान ही उसकी पुत्री का आरोपी द्वारा परेशान किया जा रहा था,इसकी शिकायत उसकी पुत्री ने भी की थी, समझने के बावजूद भी युवक नहीं मान रहा था,उसका तस्वीर एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर रहा था। थानाअध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap