Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM

ग्रीन माउंट एकेडमी के छात्र मो अल्फाज अहमद को जिलाधिकारी महाराजगंज ने किया सम्मानित

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

टीकर परसौनी चौराहे पर स्थित ग्रीन माउंट एकेडमी में पढ़ रहे पहली कक्षा के छात्र का ताइक्वांडो खिलाड़ी अल्फाज अहमद को केडी बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने पर बच्चों की हौसला अफजाई के लिए जनपद के जिलाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया है ।

हाल ही में पिछले महीने चौक स्थित मिनी स्टेडियम में ताइक्वांडो चैंपियनशिप महाराजगंज के बच्चों का प्रदर्शन हुआ था जिसमें क्षेत्र के ग्रीन माउंट एकेडमी के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया था जिसमें में से स्कूल के छात्र मो अल्फाज का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था ।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पूरे जिले से बच्चे इस खेल में हिस्सा लिए थे ।ग्रीन माउंट के इस नन्हे से बालक अल्फाज अहमद ने गोल्ड मेडल जीत कर अपना व अपने परिवार सहित विद्यालय का और इस क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक मो० जियाउलहक (बबलू) ने कहा कि ग्रीन माउंट एकेडमी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ावा देता है जिसका रिजल्ट आपके सामने है। विद्यालय परिवार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap