Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:28 AM
अपराध / Feb 16, 2023

शादी की नियत से युवती के अपहरण का मामला हुआ उजागर,प्राथमिकी हुई दर्ज।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बाजार गई एक नाबालिग लड़की का अपहरण, शादी की नियत से करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने नगर थाना बेतिया को आवेदन देते हुए नाबालिग को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता के पिता ने लिखा है कि उसकी नाबालिग लड़की वार्ड नंबर 12 में अपनी नानी के यहां रहती थी,13 फरवरी को बाजार सामान खरीदने गई थी,लेकिन बाजार से लौटकर नानी के घर नहीं पहुंची। खोजबीन पर पता चला कि उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है,पिता ने एक साजिश के तहत बैरिया थाना के हाट सरिया निवासी,नेयाज अंसारी,पिता,साबिर अंसारी,नया टोला वार्ड नंबर 12 के निवासी, इरशाद आलम उर्फ अंजू व आफताब आलम,दोनों पिता सेराजुल,शमशेर,उर्फ शुद्दू,पिता,गफ्फार मियां,वार्ड नंबर 12,सेराजूल खान,पिता, स्व मजहर,शाहजहां खातून,पिता सेराजुल पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap