Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:28 AM

जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब की मांग को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन।

जिलें के संदेश वाहक कार्यालय पर संगठन के विस्तार को लेकर की गई चर्चा। 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक संदेश वाहक के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी ने किया। इस बैठक में सभी पत्रकारों ने उपस्थित होकर एक स्वर से पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर डीएम को ज्ञापन देने की बात कही,जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब बनवाने को लेकर पत्रकार जिलाधिकारी को ज्ञापन एवं 5 जुलाई को पत्रकार सुरक्षा के सम्बंध ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। 

वही जिला महासचिव दानिश अंसारी ने कहा की 1 जुलाई से 30 जुलाई तक जिले में संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें ज़िले के सभी पत्रकारों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। 

इस बैठक में प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, जिला महासचिव दानिश अंसारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव दैनिकभास्कर ,जिला सचिव मोहम्मद शहीर, जिला मीडिया प्रभारी अली चाँद, तहसील महासचिव मोहम्मद सुहैल, सुहैल अंसारी , जमाल कामिल, इमामुद्दीन सहित अन्य पत्रकार बैठक में उपस्थित रहें।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap