Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:19 PM
अपराध / Feb 13, 2023

18 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर महीनों किया गया यौन शौषण।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों इस तरह की घटना पूरे ग्रामीण क्षेत्रों मे खुले आम देखने व सुनने को मिल रहा है,मगर पुलिस है कि कान में तेल डालकर सोई हुई है,कोई सार्थक कदम नहीं उठा पा रही है,जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,और इस तरह की घटना में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है।

इसी क्रम में,इस तरह की एक घटना नवलपुर ओ पी थाना क्षेत्र में घटा है,इसमें एक युवक जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई गई है,इसने एक 18 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर लगातार यौन शौषण करता रहा है,जब उसे शादी करने को कहा गया तो उसने साफ तौर पर इनकार कर दिया,इसको लेकर पीड़ित लड़की के पिता ने जब इस युवक के पिता एवन परिजनों से इस बारे में कहा और शादी करने को कहा तो उसके परिजनों ने इनको बुरी तरह से मारापीटा और गालीगलौज करके भगा दिया,तब पीड़ित के पिता ने अपने ही गांव के एक 25 वर्षीय युवक को यौन शौषण करने का इल्जाम लगाते हुए एक आवेदन थाना प्रभारी को दिया,साथ ही न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी,साथ ही जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap