Tranding
Fri, 27 Feb 2026 05:45 PM

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के आभियान में उमड़ी भीड़।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

सुकन्या समृद्धि योजना मे खाता खोलने के महाअभियान के पहले दिन जिले के सभी डाकघरों में सुकन्या योजना के तहत खाता खोलने वालो की भीड़ उमड़ गई।इसकी जानकारी,डाक अधीक्षक, एस एस प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक सुकन्या योजना के तहत खाता खोलने के लिये विशेष अभियान रखा गया है। खाता 250 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ खाता खोला जायेगा। खाता 10 वर्ष तक के आयु की बालिका के माता/ पिता तथा अभिवावक द्वारा खोला जा सकता है। एक वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये तथा अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है। खाता खोलने के 21 वर्ष बाद परिपक्वता होगा। इस योजना में ब्याज की दर आकर्षक है। बर्तमान में यह दर 7.6% है।बेटी के विवाह के समय एक मोटी राशि प्राप्त होगी।

इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता,डाक निरीक्षक,राम विनय उरांव ने की।उंन्होने डाकघरों में आये लोगो से कहा कि 09 और 10 फरवरी को सभी डाकघरों में इसका खाता खोलने के लिये बिशेष अभियान का आयोजन किया गया है।उंन्होने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्ववान किया। लोगो को बताया गया कि यह खाता पूरे भारत वर्ष में स्थानांतरित किया जा सकता है।पोस्टऑफिस से बैंक और बैंक से पोस्टऑफिस में स्थानांतरित किया जा सकता है।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap