Tranding
Sat, 30 May 2026 06:14 AM

मालवाहक की कर वसूली1.95 करोड़ में अनीस कुमार गुप्ता की हुई बंदोबस्ती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बेतिया नगर निगम के मालवाहक वाहनों की पार्किंग शुल्क वसूली की बंदोबस्ती के लिए वर्ष 2023-24 के लिए बोली लगाने में से अनीस कुमार गुप्ता ने बाजी मार ली है। इसकी बंदोबस्ती प्रक्रिया की अध्यक्षता कर रहीं नगर निगम की महापौर,गरिमा देवी सिकारिया ने संवाददाता को बताया कि इससे पूर्व भी साल 2022- 23 की भी बोली लगाने में कई दावेदारों के बावजूद 1,13,50,000 की अधिकतम बोली लगाकर पिछले वर्ष राजन कुमार ने बाजी मारी थी। इस वर्ष अनीस कुमार गुप्ता ने 1करोड़,95 लाख 5 सौ की अधिकत्तम बोली लगाकर अपने इस साल के प्रतिद्वंदियों,फैयाज़ हुसैन और आफताब आलम को मात देने में कामयाब हो गए हैं,जबकि महापौर,सिकारिया ने बताया कि आज लगी अधिकत्तम बोली बेतिया नगर निकाय के लिए सर्वाधिक रिकॉर्ड है,पिछले साल से इस साल में 81.5 लाख यानि 72% की बढ़ोतरी हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap