Tranding
Sat, 18 Apr 2026 10:34 PM

स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा का किया गया अपहरण,पिता के द्वारा की गई प्राथमिकी।

शहाबुद्धीन अहमद

बेतिया, पश्चिमी चंपारण,बिहार।

एक स्कूली छात्रा का विद्यालय से लौटने के क्रम में अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत छात्रा के पिता के द्वारा संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने संवाददाता को बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री, प्रतिदिन की भांति स्कूल में पढ़ने गई थी,छुट्टी होने पर स्कूल से घर लौटने के दौरानअचानक गायब हो गई। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद यह पता चला कि गांव के सीताराम राम के पुत्र, सचिन राम ने ही उसका अपहरण शादी की नियत से कर लिया है।

पीड़ित के पिता ने यह भी पुलिस को सूचना दी है कि अपहरण करने वाला युवक उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है,पुलिस ने संबंधित पिता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपहृत नाबालिग लड़की को मुक्त करा लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
191

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap